• Thu. Oct 15th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

ग्राम पंचायत बौछार में विकास कार्यों को मिली गति, शहीद स्मारक निर्माण का भी संकल्प

ByTen News One Desk

Jun 28, 2026
80 Views

ग्राम पंचायत बौछार में विकास कार्यों को मिली गति, शहीद स्मारक निर्माण का भी संकल्प


टेन न्यूज़ !! २८ जून २०२६ !! रिपोर्ट: विकास सियारिया, स्थान: जिला नरसिंहपुर

जिला नरसिंहपुर की गोटेगांव तहसील अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत बौछार की सरपंच श्रीमती अनीता राजू श्रीवास्तव से पंचायत में चल रहे विकास कार्यों के संबंध में जानकारी ली गई।

सरपंच ने बताया कि पंचायत में लगभग 2 किलोमीटर सड़क एवं नाली निर्माण का कार्य कराया गया है। उनका कहना है कि यह कार्य लंबे समय से लंबित था, जिसे अब पूरा कराया गया है।

उन्होंने बताया कि आवास योजना के अंतर्गत वर्ष 2018 से प्रतीक्षा कर रहे पात्र हितग्राहियों को भी योजना का लाभ दिलाया गया है। वहीं जिन पात्र लोगों का नाम अभी सूची में शामिल नहीं हो पाया है, उनके नाम भी जल्द जुड़ने की उम्मीद है ताकि उन्हें भी आवास योजना का लाभ मिल सके।

सरपंच श्रीमती अनीता राजू श्रीवास्तव ने कहा कि पंचायत में आगे भी विभिन्न विकास कार्य कराए जाएंगे। उन्होंने बताया कि ग्राम बौछार स्वतंत्रता सेनानी ठाकुर रुद्र प्रताप सिंह की जन्मभूमि है। उनके सम्मान में शहीद स्मारक निर्माण कराने का प्रयास किया जा रहा है। यदि शासन-प्रशासन से आवश्यक स्वीकृति एवं सहयोग प्राप्त होता है तो इस कार्य को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाएगा।

सरपंच ने कहा कि ग्राम पंचायत के समग्र विकास और स्वतंत्रता सेनानियों की स्मृति को संरक्षित करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!