• Fri. Jul 17th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

ग्राम सहजपूरा में विकास कार्य जारी, योजनाओं का लाभ पहुंचाने का दावा

ByTen News One Desk

Jun 28, 2026
30 Views

ग्राम सहजपूरा में विकास कार्य जारी, योजनाओं का लाभ पहुंचाने का दावा


टेन न्यूज़ !! २८ जून २०२६ !! रिपोर्ट: विकास सियारिया, स्थान: जिला नरसिंहपुर

जिला नरसिंहपुर की ग्राम पंचायत सहजपूरा में सरपंच प्रतिनिधि कहर सिंह से पंचायत में चल रहे विकास कार्यों को लेकर जानकारी ली गई।

उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत में विभिन्न विकास कार्य लगातार कराए जा रहे हैं और आगे भी जारी रहेंगे। उनके अनुसार प्रधानमंत्री आवास योजना, नल-जल योजना, सड़क निर्माण तथा नाली निर्माण जैसे कार्य सुचारू रूप से संचालित हो रहे हैं, ताकि ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाओं का बेहतर लाभ मिल सके।

कहर सिंह ने कहा कि यदि किसी विकास कार्य में किसी प्रकार की कमी या शिकायत सामने आती है, तो उसकी जांच कराई जाती है और आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई की जाती है। उन्होंने विश्वास जताया कि पंचायत क्षेत्र के समग्र विकास के लिए सभी योजनाओं का प्रभावी ढंग से क्रियान्वयन जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!