• Sun. Jun 28th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

विकास कार्य के नाम पर लाखों की लूट? ग्राम पंचायत खमतरा में पुलिया निर्माण पर उठे सवाल

ByTen News One Desk

Jun 28, 2026
6 Views

विकास कार्य के नाम पर लाखों की लूट? ग्राम पंचायत खमतरा में पुलिया निर्माण पर उठे सवाल


टेन न्यूज़ !! २८ जून २०२६ !! रिपोर्ट: विकास सियारिया, स्थान: जिला नरसिंहपुर

जिला नरसिंहपुर की ग्राम पंचायत खमतरा में विकास कार्यों को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत में लगभग ₹3.85 लाख की लागत से निर्मित पुलिया की गुणवत्ता बेहद खराब है। उनका कहना है कि निर्माण के कुछ समय बाद ही पुलिया में जगह-जगह दरारें दिखाई देने लगी हैं, जिससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता और खर्च की गई राशि पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि यदि वास्तव में ₹3.85 लाख की लागत से पुलिया का निर्माण कराया गया है, तो इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि राशि का उपयोग नियमानुसार हुआ या नहीं।

इस संबंध में जब पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि गोबिंद मेहरा से बात की गई तो उन्होंने कहा कि पंचायत में सभी विकास कार्य गुणवत्तापूर्ण ढंग से कराए जा रहे हैं और बही सचिव महोदय से धर्मेंद्र श्रीवास्तव से बात की गई तो उन्होंने भी बही जवाब दिया की कहीं कोई कमी नहीं है। उन्होंने यह भी दावा किया कि आवास योजना, नल-जल योजना तथा अन्य विकास कार्य सुचारु रूप से संचालित हो रहे हैं।

हालांकि, ग्रामीणों का आरोप है कि जमीनी हकीकत अलग है। उनका कहना है कि पुलिया के अलावा कुछ सड़क निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर भी सवाल हैं। ग्रामीणों की मांग है कि संबंधित विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचकर निष्पक्ष जांच करें, ताकि विकास कार्यों की वास्तविक स्थिति सामने आ सके।अब देखना यह होगा कि खबर सामने आने के बाद संबंधित अधिकारी मामले की जांच कराते हैं या नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!