• Tue. Jun 30th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

जिला जज, डीएम और एसपी का जिला कारागार पर औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

ByTen News One Desk

Jun 30, 2026
3 Views

जिला जज, डीएम और एसपी का जिला कारागार पर औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा


टेन न्यूज ii 30 जून 2026 ii प्रभाष चन्द्र ब्यूरो, कन्नौज

कन्नौज। जिला जज नरेंद्र कुमार झा, जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री तथा पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने जिला कारागार का संयुक्त रूप से औचक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था, बंदियों की सुविधाओं और प्रशासनिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कारागार की विभिन्न बैरकों का भ्रमण किया और निरुद्ध बंदियों से संवाद कर उनकी समस्याओं, स्वास्थ्य सुविधाओं तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इसके अलावा जेल चिकित्सालय, भोजन व्यवस्था, स्वच्छता और सुरक्षा प्रबंधों का भी बारीकी से निरीक्षण किया गया।

जेल अधीक्षक ने अधिकारियों को बताया कि कारागार परिसर में नियमित रूप से सघन तलाशी और सुरक्षा जांच कराई जाती है तथा सभी सुरक्षा मानकों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान जेल की व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं।

जिला जज नरेंद्र कुमार झा ने निर्देश दिए कि कारागार में बंदियों के संवैधानिक और विधिक अधिकारों का पूरा संरक्षण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि सभी बंदियों को समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं, स्वच्छ वातावरण और शासन द्वारा निर्धारित मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जानी चाहिए।

जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने कहा कि जिला कारागार की सुरक्षा और अनुशासन में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सीसीटीवी निगरानी, नियमित निरीक्षण और सघन तलाशी अभियान को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। साथ ही नए बंदियों का अनिवार्य चिकित्सकीय परीक्षण कराने पर जोर दिया।

पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने जेल प्रशासन को निर्देशित किया कि बंदियों की गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी जाए और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को दी जाए। उन्होंने कारागार परिसर में प्रतिबंधित सामग्री की रोकथाम के लिए सुरक्षा व्यवस्था और सुदृढ़ करने पर बल दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!