• Tue. Jun 30th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

विश्व प्रसिद्ध पैरा मोटर महिला पायलट वीरेश्वरी देवी का 96 वर्ष की आयु में हुआ निधन

ByTen News One Desk

Jun 30, 2026
2 Views

विश्व प्रसिद्ध पैरा मोटर महिला पायलट वीरेश्वरी देवी का 96 वर्ष की आयु में हुआ निधन


टेन न्यूज ii 30 जून 2026 ii ब्यूरो चीफ रामजी पोरवाल

औरैया।* स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं आगरा बार एसोशिएशन के पूर्व अध्यक्ष हरि गोपाल सिंह चौहान की धर्मपत्नी एवं बिधूना क्षेत्र के ग्राम बिकूपुर निवासी पूर्व प्रधान एवं सेवानिवृत्त प्रवक्ता स्वर्गीय शिव मंगल सिंह सेंगर के पुत्र स्वर्गीय धर्मेंद्र सिंह सेंगर की सासू मां एवं पैरा मोटर महिला पायलट के रूप में विश्व रिकार्ड धारक 96 वर्षीय माताश्री वीरेश्वरी देवी के आकस्मिक हुए निधन पर समूचे प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई है।

माताश्री अपने अदम्य साहस अनुशासन एवं विलक्षण व्यक्तित्व के लिए समूचे देश में जानी जाती थी। बताया जाता है कि युवावस्था में वह एक कुशल घुड़सवार थी और घोड़े पर कलात्मक करतवों के साथ अश्वारोहण करते हुए तलवारबाजी में भी वह विशेष दक्षता रखती थी।

जीवन के उत्तरार्ध में उन्होंने पैरा मोटर उड़ान भरकर विश्व की सबसे वृद्ध पैरा मोटर पायलट बनने का गौरव हासिल किया और विश्व रिकॉर्ड स्थापित कर समाज क्षेत्र व देश का मान बढ़ाया है। माताश्री का जन्म आगरा जनपद के एत्मादपुर तहसील के सिकतरा के प्रतिष्ठित जमींदार परिवार में हुआ था जबकि उनका विवाह चौकडा के एक प्रतिष्ठित जमींदार परिवार में हुआ था।

उनके बाल्यकाल एवं शिक्षा अलवर राज घराने में संपन्न हुई इसने उनके व्यक्तित्व को और अधिक प्रभावित किया। वीरेश्वरी देवी के पति ठाकुर हरिगोपाल सिंह चौहान आगरा कॉलेज में प्रोफेसर रहने के साथ क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे और आगरा जनपद के सुविख्यात अधिवक्ताओं में शुमार थे। वीरेश्वरी देवी अपने पीछे एक प्रतिष्ठित एवं समाजसेवी परिवार छोड़ गई है।

उनके पुत्रों में आगरा के सुविख्यात अधिवक्ता विजयपाल सिंह चौहान, पूर्व सैनिक कल्याण परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं ग्रुप कैप्टन भारतीय वायु सेना कुंवर जयपाल सिंह चौहान, बीएसएफ के कमांडेंट कुंवर यशपाल सिंह चौहान, मिनी पीजीआई सैफई के चिकित्सा अधीक्षक एवं सर्जन डॉ सोमेंद्र पाल सिंह चौहान व बिजनेसमैन पुत्र हरेंद्र पाल सिंह चौहान शामिल है।

उनकी शिक्षिका पुत्री सुभाषिनी सिंह का विवाह बिधूना क्षेत्र के बिकूपुर गांव निवासी मान्यता प्राप्त पत्रकार हरगोविंद सेंगर के अनुज धर्मेंद्र सिंह सेंगर के साथ हुआ है। माताश्री वीरेश्वरी देवी के निधन पर बिधूना आगरा समेत समूचे प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!