• Tue. Jul 14th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

महोबा: खन्ना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जुआ खेलते पांच आरोपी गिरफ्तार, ₹1.01 लाख से अधिक नकदी बरामद

ByTen News One Desk

Jul 14, 2026
15 Views

महोबा: खन्ना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जुआ खेलते पांच आरोपी गिरफ्तार, ₹1.01 लाख से अधिक नकदी बरामद


टेन न्यूज़ !! १४ जुलाई २०२६ !! राहुल विश्वकर्मा ब्यूरो

महोबा। पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी नगर रविकांत गोंड के पर्यवेक्षण में थाना खन्ना पुलिस ने अवैध जुआ एवं सट्टा गतिविधियों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, 13 जुलाई 2026 को थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह के निर्देशन में उपनिरीक्षक नरोत्तम सिंह एवं पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर थाना क्षेत्र के मनोरा बाबा मंदिर के पास पीपल के पेड़ के नीचे दबिश दी। मौके पर पांच लोगों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से ₹89,600 मालफड़, ₹11,550 जामा तलाशी से बरामद हुए। इसके अलावा 52 ताश के पत्ते, 07 मोबाइल फोन तथा 02 मोटरसाइकिल (एक अपाचे सहित) भी बरामद की गईं। पुलिस ने दोनों मोटरसाइकिलों को धारा 207 मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज कर दिया।

पुलिस ने बरामदगी के आधार पर थाना खन्ना में मु.अ.सं. 67/2026 के तहत धारा 13 जुआ अधिनियम एवं धारा 112(2) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की। सभी आरोपियों को न्यायालय महोबा के समक्ष पेश किया गया।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध पूर्व में भी विभिन्न थानों में जुआ अधिनियम, मारपीट, एससी/एसटी अधिनियम, आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!