• Thu. Jul 30th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

निषाद पार्टी के जिला अध्यक्ष अनूप कुमार की अगुवाई में बबलू प्रधान ने गृहमंत्री अमित शाह भारत सरकार को संबोधित ज्ञापन अर्चना पांडे विधायक छिबरामऊ को सौंपा

ByTen News One Desk

Jul 30, 2026
11 Views

निषाद पार्टी के जिला अध्यक्ष अनूप कुमार की अगुवाई में बबलू प्रधान ने गृहमंत्री अमित शाह भारत सरकार को संबोधित ज्ञापन अर्चना पांडे विधायक छिबरामऊ को सौंपा


टेन न्यूज़ !! ३० जुलाई २०२६ !! प्रभाष चन्द्र ब्यूरो, कन्नौज
जनपद कन्नौज में निषाद पार्टी के जिला अध्यक्ष अनूप कुमार की अगुवाई में बबलू प्रधान अपने समर्थकों के साथ छिबरामऊ विधायक अर्चना पांडे के आवास पहुंचे, जहां उन्होंने आरक्षण की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। इस दौरान समर्थकों ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन करते हुए सरकार से निषाद समाज के हितों को ध्यान में रखते हुए आरक्षण के मुद्दे पर गंभीरता से विचार करने की मांग की।

बबलू प्रधान ने कहा कि निषाद समाज लंबे समय से अपने अधिकारों और आरक्षण की मांग उठाता आ रहा है। उन्होंने सरकार से समाज की मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेने और आरक्षण संबंधी विषय पर जल्द उचित कार्रवाई करने की अपील की।

ज्ञापन सौंपने के दौरान बड़ी संख्या में निषाद समाज के लोग मौजूद रहे प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। अब इस मांग पर सरकार और जनप्रतिनिधियों का क्या रुख रहता है, इस पर सभी की नजरें टिकी हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!