भारतीय कृषक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरोज दीक्षित एडवोकेट का कटरा पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से फूल माला पहनाकर स्वागत किया![]()
टेन न्यूज़ !! ३० जुलाई २०२६ !! पप्पू अंसारी, मीरानपुर कटरा/शाहजहांपुर
भारतीय कृषक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरोज दीक्षित एडवोकेट का कटरा शाहजहांपुर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से फूल माला पहनाकर स्वागत किया।
संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सरोज दीक्षित एडवोकेट ने कहा पार्टी 2026 में स्नातक/शिक्षक एमएलसी चुनाव में सभी सीटों पर प्रत्याशी उतार रही है,बरेली मुरादाबाद क्षेत्र के शिक्षक एमएलसी पद हेतु बरेली मंडल से शीघ्र प्रत्याशी घोषित किया जाएगा। विधान सभा वार कार्यकर्ता 2027 की तैयारी में अभी से जुटे,शाहजहांपुर जनपद की सभी 6 विधान सभाओं में पार्टी प्रत्याशी उतारेगी।
तिलहर शाहजहांपुर में राष्ट्रीय महासचिव प्रमोद यादव द्वारा विगत में कई माह सत्याग्रह के संबंध में महामहिम राज्यपाल उत्तर प्रदेश द्वारा सरकार को निर्देश के बाद भी किसानो व आमजन की ज्वलंत जनसमस्याओं की अनदेखी एवं आंगनवाड़ी,आशा कार्यकत्री सहित संविदा कर्मियों की आदि की मांगों को लेकर पार्टी कार्यकर्ता द्वारा आगामी 12 अगस्त 2026 दिन बुधवार को pwd गेस्ट हाउस कटरा से एसडीएम कार्यालय तिलहर तक सामूहिक पदमार्च किया जाएगा।
बैठक को राष्ट्रीय महासचिव/यूपी प्रभारी प्रमोद यादव,विधि प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजप्रकाश सिंह चौहान,प्रदेश उपाध्यक्ष रामसूरत कुशवाहा,बरेली मंडल अध्यक्ष राजीव सक्सेना,जिला अध्यक्ष हरदोई सुरेश राठौर,जिला अध्यक्ष शाहजहांपुर भानु प्रताप गंगवार ने भी संबोधित किया। उपस्थित रहे संत स्वामी गिरी महाराज ने सभी को अपना आशीष प्रदान किया।
इस अवसर पर संगठन विस्तार करते हुए दर्जनों कार्यकर्ता को सदस्यता व सपथ दिला कर विभिन्न पदीय दायित्व दिए गए।राजबहादुर एडवोकेट को विधि प्रकोष्ठ का तहसील अध्यक्ष,एडवोकेट रजनीश मिश्रा को तहसील महामंत्री विधि प्रकोष्ठ,बलवीर सिंह को ब्लॉक अध्यक्ष युवा ददरोल,कमलेश कुमार को ब्लॉक अध्यक्ष युवा तिलहर,जगतपाल गंगवार को ब्लॉक अध्यक्ष युवा खुदागंज,परवेंद्र सिंह को तहसील अध्यक्ष युवा तिलहर,मुन्ना लाल को ब्लॉक सचिव युवा तिलहर, अरजीत सिंह को सदस्य जिला कमेटी मनोनीत किया गया।
इस दौरान आर्यकांत यादव,सुरेश सिंह,देवेंद्र सिंह,रूपराम,दिनेश कुमार शर्मा,ज्ञानेंद्र सिंह,दिनेश राठौर,लीलाधर गंगवार,पेशकर कश्यप,तकदीरपाल, सिपाट्टर सिंह,सुखपाल सिंह,सुनील यादव उपस्थित रहे।