• Thu. Jul 30th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

कन्नौज में कथित भू-माफिया के खिलाफ डीएम से शिकायत, करोड़ों की सरकारी व किसानों की जमीन पर फर्जी बैनामे का आरोप

ByTen News One Desk

Jul 30, 2026
13 Views

कन्नौज में कथित भू-माफिया के खिलाफ डीएम से शिकायत, करोड़ों की सरकारी व किसानों की जमीन पर फर्जी बैनामे का आरोप


टेन न्यूज़ !! ३० जुलाई २०२६ !!  रिपोर्ट: प्रभाष चंद्र | टेन न्यूज़, कन्नौज

कन्नौज, उत्तर प्रदेश। जनपद कन्नौज से एक अहम मामला सामने आया है, जहां थाना सकरावा क्षेत्र के बांदा नगरिया निवासी सुरजीत यादव ने जिला अधिकारी को शिकायती पत्र सौंपकर एक कथित हिस्ट्रीशीटर एवं गैंगस्टर के खिलाफ निष्पक्ष जांच और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

शिकायतकर्ता का आरोप है कि सुरविंद यादव पुत्र लालिता प्रसाद यादव ने अपने प्रभाव का इस्तेमाल करते हुए नहर विभाग, ग्राम समाज तथा किसानों की करोड़ों रुपये मूल्य की भूमि का कथित रूप से फर्जी बैनामा कराकर अवैध कब्जा कर रखा है। पीड़ित के अनुसार आरोपी के खिलाफ कन्नौज और इटावा जनपद के विभिन्न थानों में करीब 15 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं तथा पूर्व में उसके विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई हो चुकी है।

शिकायत पत्र में आरोप लगाया गया है कि आरोपी अपनी गाड़ियों पर काली फिल्म लगाकर तथा “एडवोकेट” लिखवाकर प्रभाव जमाता है और सरकारी व निजी जमीनों पर कब्जा कर बड़ा साम्राज्य खड़ा कर चुका है।

पीड़ित ने शिकायत में कई भूमि का उल्लेख करते हुए जांच की मांग की है। इनमें गाटा संख्या 196 स्थित नहर विभाग की लगभग 6 बीघा भूमि, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 3 करोड़ रुपये बताई गई है, मिर्जापुर मौजा हुसेपुर में ग्राम समाज की लगभग 40 लाख रुपये मूल्य की भूमि तथा मौजा सलेमपुर में किसानों की कई बीघा भूमि के कथित फर्जी बैनामे का मामला शामिल है। इसके अलावा गाटा संख्या 304 की तालाब की भूमि पर अवैध कब्जा कर मकान निर्माण किए जाने का भी आरोप लगाया गया है।

शिकायतकर्ता का कहना है कि वह पहले भी कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत कर चुका है, लेकिन अब तक निष्पक्ष जांच और प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। उसने जिला प्रशासन से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

इस मामले में टेन न्यूज़ के जिला ब्यूरो प्रभाष चंद्र ने अधिशासी अभियंता से पक्ष जानने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

फिलहाल जिला प्रशासन ने शिकायत प्राप्त कर ली है। अब जांच के बाद प्रशासन क्या कार्रवाई करता है, इस पर सभी की नजर बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!