• Sat. Aug 1st, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

सितारगंज पुलिस का नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार, 51.97 ग्राम स्मैक समेत सात गिरफ्तार

ByTen News One Desk

Aug 1, 2026
6 Views

सितारगंज पुलिस का नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार, 51.97 ग्राम स्मैक समेत सात गिरफ्तार


टेन न्यूज ii 01 अगस्त 2026 ii अंश कुमार गुप्ता, ब्यूरो, उधमसिंह नगर

सितारगंज। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देशन में युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने के उद्देश्य से सितारगंज पुलिस ने नशा तस्करों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं सहित सात तस्करों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 51.97 ग्राम स्मैक, स्मैक की तस्करी में प्रयुक्त दो वाहन, सात मोबाइल फोन तथा स्मैक बिक्री से प्राप्त 8,310 रुपये नकद बरामद किए हैं। इसके अलावा नशे की कमाई से खरीदी गई ज्वैलरी भी पुलिस ने बरामद की है।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी कॉलेज के आसपास स्मैक की तस्करी कर युवाओं को नशे की लत में धकेलने का काम कर रहे थे। इस अवैध कारोबार को लेकर स्थानीय लोगों में भारी रोष था। कार्रवाई के बाद क्षेत्रवासियों ने पुलिस की सराहना की।

पुलिस का कहना है कि जिले में नशा तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!