कांवड़ मेला-2026 में पहली बार साइबर कमांडो तैनात, उत्तराखण्ड पुलिस ने बनाया डिजिटल सुरक्षा कवच ![]()
टेन न्यूज ii 01 अगस्त 2026 ii अंश कुमार गुप्ता, ब्यूरो, उधमसिंह नगर
देहरादून कांवड़ मेला-2026 की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के लिए उत्तराखण्ड पुलिस ने पहली बार प्रशिक्षित Cyber Commandos की तैनाती कर एक ऐतिहासिक पहल की है। मुख्यमंत्री के दूरदर्शी निर्देशों एवं पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ के नेतृत्व में उठाया गया यह कदम डिजिटल सुरक्षा की दिशा में बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।
गृह मंत्रालय के Indian Cyber Crime Coordination Centre (I4C) द्वारा प्रशिक्षित साइबर कमांडो अब कांवड़ मेले के दौरान 24 घंटे डिजिटल निगरानी रखेंगे। इसके लिए चार विशेष साइबर इकाइयों का गठन किया गया है, जो ऑनलाइन ठगी, फर्जी वेबसाइट, साइबर हमलों, सोशल मीडिया पर अफवाहों और अन्य साइबर अपराधों पर लगातार नजर रखेंगी।
उत्तराखण्ड पुलिस का उद्देश्य श्रद्धालुओं को सुरक्षित और डिजिटल रूप से संरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है। यह पहल आगामी महाकुम्भ-2027 की विश्वस्तरीय साइबर सुरक्षा व्यवस्था की मजबूत नींव भी मानी जा रही है।
पुलिस का कहना है कि आधुनिक तकनीक और प्रशिक्षित साइबर कमांडो की मदद से श्रद्धालुओं की सुरक्षा को नई मजबूती मिलेगी और “Digital Secure Pilgrimage” के विजन को साकार किया जाएगा।