• Sat. Aug 1st, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

हत्या के विरोध में फूटा जनाक्रोश, ट्रैक्टर-ट्रॉलियां लगाकर हाईवे जाम; प्रशासन से वार्ता बेनतीजा

ByTen News One Desk

Aug 1, 2026
13 Views

हत्या के विरोध में फूटा जनाक्रोश, ट्रैक्टर-ट्रॉलियां लगाकर हाईवे जाम; प्रशासन से वार्ता बेनतीजा


टेन न्यूज ii 01 अगस्त 2026 ii रिपोर्टर: पंकज कुमार

लोकेशन: कांट, शाहजहांपुर |

शाहजहांपुर के कांट थाना क्षेत्र में युवक गौतम की हत्या के विरोध में शनिवार को जनाक्रोश उभरकर सामने आया। मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने कांट थाने के सामने सड़क के दोनों ओर ट्रैक्टर-ट्रॉलियां खड़ी कर हाईवे जाम कर दिया।

हजारों की संख्या में महिलाएं, पुरुष, बुजुर्ग और युवा धरना-प्रदर्शन में शामिल हैं। आसपास के गांवों से भी लगातार लोग ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के माध्यम से धरना स्थल पर पहुंच रहे हैं, जिससे प्रदर्शन का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है।

मौके पर पहुंचे एसडीएम और सीओ सिटी ने प्रदर्शनकारियों से वार्ता कर जाम समाप्त कराने का प्रयास किया, लेकिन बातचीत किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी। प्रदर्शनकारी आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग पर अड़े हुए हैं।

धरना और हाईवे जाम जारी रहने से यातायात प्रभावित है तथा दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं। स्थिति को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है और प्रशासन हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!