सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम-एसपी ने सुनीं जन शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश![]()
टेन न्यूज़ ii 01 अगस्त 2026 ii प्रभाष चंद्र ब्यूरो
कन्नौज। जनपद कन्नौज में आम जनता की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के उद्देश्य से शनिवार को तहसील छिबरामऊ में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने की, जबकि पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार भी मौजूद रहे। दोनों अधिकारियों ने पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को उनके गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।![]()
जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक शिकायत का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस अधीक्षक ने भी पुलिस से संबंधित मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
अधिकारियों ने कहा कि शिकायतों के निस्तारण की नियमित समीक्षा की जाएगी, ताकि आमजन को समय पर न्याय और राहत मिल सके। सम्पूर्ण समाधान दिवस में विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे और मौके पर प्राप्त शिकायतों के समाधान की प्रक्रिया शुरू कराई गई।
कैमरामैन के साथ प्रभाष चंद्र, टेन न्यूज़, कन्नौज।