ईको वैन टैंकर के पीछे टकराई महिला समेत पांच लोग घायल![]()
टेन न्यूज ii 01 अगस्त 2026 ii पप्पू अंसारी
मीरानपुर कटरा (शाहजहाँपुर)। राष्ट्रीय राजमार्ग पर फल मंडी के सामने एक सड़क हादसे में तेज रफ्तार ईको वैन आगे चल रहे टैंकर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ईको वैन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसके शीशे चकनाचूर हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हाईवे से गुजर रहे राहगीरों और स्थानीय लोगों ने तुरंत ईको में फसे घायलों को बाहर निकाला और उपचार के लिए सीएचसी भेजा।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ईको वैन बरेली की ओर से तिलहर जा रही थी। कटरा फल मंडी के सामने किसी कारणवश चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिससे वैन आगे चल रहे टैंकर में पीछे से जा घुसी। हादसे में एक महिला समेत पांच लोग घायल हो गए। घायलों में मो0 इस्लाम पुत्र अनवर अहमद शब्बू पत्नी इस्लाम निवासीगण कच्चा कटरा तिलहर, गेंदनलाल पुत्र ठाकुर लाल निवासी जौहाना, शिवनारायण पुत्र गुलजारीलाल निवासी शहाबाद हरदोई, सलीम अहमद पुत्र अब्दुल अली निवासी नवाबगंज शामिल हैं। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और मौके पर अफरा तफरी मच गई।
सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को तत्काल ईको से बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटरा पहुंचाया। चिकित्सकों ने सभी घायलों का उपचार शुरू किया। महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि अन्य दोनों घायलों का भी उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर चल रहा है।
पुलिस ने क्षतिग्रस्त ईको वैन को हाईवे से हटवाकर यातायात सुचारु कराया। हादसे के कारण कुछ समय तक नेशनल हाईवे पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।
उप निरीक्षक पदम सिंह ने बताया कि ईको आगे चल रहे टैंकर से टकरा गई। हादसे में महिला समेत पांच लोग घायल हो गए। ईको चालक मौके से फरार हो गया। सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी भेजा गया जहां उनका इलाज चल रहा है।