• Mon. Aug 17th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

कन्नौज के छिबरामऊ में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन

ByTen News One Desk

Aug 1, 2026
53 Views

कन्नौज के छिबरामऊ में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन


जिलाधिकारी ने जनता की फरियादों को सुन दिए त्वरित निस्तारण के कड़े निर्देश


टेन न्यूज ii 01 अगस्त 2026 ii रिपोर्ट नीरज प्रताप सिंह

लोकेशन छिबरामऊ कन्नौज

उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले की तहसील छिबरामऊ में आज संपूर्ण समाधान दिवस का बड़े पैमाने पर आयोजन किया गया, जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री की अध्यक्षता में आयोजित इस शिविर में, जनता की समस्याओं को बेहद गंभीरता से सुना गया

शिविर में राजस्व और पुलिस समेत विभिन्न विभागों की कुल 282 शिकायतें दर्ज की गई, जिनमें से कई का मौके पर ही निपटारा किया गया

कन्नौज के छिबरामऊ तहसील परिसर में आज सुबह से ही फरियादियों की भारी भीड़ जुटने लगी थी, अवसर था संपूर्ण समाधान दिवस का, जहां खुद जिले के आला अधिकारी जनता के द्वार पर उनकी समस्याओं का समाधान करने पहुंचे थे

जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री और एसपी विनोद कुमार ने एक-एक कर जनता की शिकायतों को बेहद गंभीरता पूर्वक सुना

इस मौके पर छिबरामऊ विधानसभा क्षेत्र की विधायिका अर्चना पाण्डेय भी मौजूद रही, जिन्होंने स्थानीय नागरिकों की समस्याओं को प्रशासन के सामने प्रमुखता से रखा, इसके साथ ही एसडीएम ज्ञानेंद्र द्विवेदी, सीओ सुरेश कुमार और तहसीलदार छिबरामऊ समेत, तमाम विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौके पर मुस्तैद दिखे

आज के समाधान दिवस में शिकायतों का भारी अंबार देखने को मिला, विभिन्न विभागों से कुल 282 शिकायतें प्रशासनिक टेबल तक पहुंची, इनमें सबसे ज्यादा मामले जमीन और कानून व्यवस्था से जुड़े रहे

मामलों की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी ने तुरंत एक्शन लिया, राजस्व विभाग से संबंधित 24 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर पीड़ित परिवारों को तुरंत राहत दी गई,

वही बाकी बची लंबित शिकायतों को लेकर जिलाधिकारी का रुख बेहद सख्त नजर आया, उन्होंने शेष फाइलों को संबंधित विभागीय अधिकारियों को सौंपते हुए, एक निश्चित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के कड़े निर्देश दिए एवं अधिकारियों को साफ चेतावनी दी गई है कि, जन समस्याओं के निस्तारण में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी

टेन न्यूज़ के लिए छिबरामऊ कन्नौज से नीरज प्रताप सिंह की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!