• Sun. Aug 2nd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

कांट गौतम हत्याकांड में तीन और आरोपी गिरफ्तार, हत्या की साजिश का खुलासा

ByTen News One Desk

Aug 2, 2026
10 Views

कांट गौतम हत्याकांड में तीन और आरोपी गिरफ्तार, हत्या की साजिश का खुलासा


टेन न्यूज ii 02 अगस्त 2026 ii रिपोर्ट – पंकज कुमार

शाहजहाँपुर (कांट)। थाना कांट पुलिस ने गौतम हत्याकांड में वांछित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या की साजिश का खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में वारदात की योजना बनाकर हत्या करने की बात स्वीकार की है। तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के अनुसार 1 अगस्त को प्रहलादपुर कमलनैनपुर निवासी चन्द्रपाल की तहरीर पर समीर और उसके तीन साथियों के खिलाफ गौतम की हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान लियाकत अली, उसके पुत्र तदीम तथा राजा का नाम भी प्रकाश में आया। रविवार को मुखबिर की सूचना पर थाना कांट पुलिस ने ददरौल मार्ग स्थित शीशम और जामुन के पेड़ों के पास से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि मृतक गौतम और समीर के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी रंजिश के चलते चारों ने मिलकर हत्या की योजना बनाई। आरोप है कि समीर गौतम को बहाने से दिलावरपुर नहर के पास ले गया, जहां पहले से मौजूद अन्य आरोपियों ने उसे पकड़ लिया और समीर ने चाकू से हमला कर दिया। वारदात के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए, जबकि समीर को वहीं छोड़ दिया ताकि पुलिस का शक उसी पर केंद्रित रहे।

थाना कांट पुलिस ने बताया कि मामले में साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!