• Sat. Aug 15th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

रिहायशी इलाके में घर के पास एक गड्ढे में दिखे मगरमच्छ के बच्चे,ग्रामीणों में दहशत

ByTen News One Desk

Aug 2, 2026
30 Views

रिहायशी इलाके में घर के पास एक गड्ढे में दिखे मगरमच्छ के बच्चे,ग्रामीणों में दहशत


वन विभाग ने शुरू किया रेस्क्यू अभियान, गड्ढे का पानी निकालकर की जा रही तलाश


टेन न्यूज ii 02 अगस्त 2026 ii ब्यूरो चीफ रामजी पोरवाल

औरैया।* अयाना थाना क्षेत्र के ग्राम तातारपुर कलां में घरों के पास सड़क किनारे बारिश और नाली के पानी से भरे गड्ढे में मगरमच्छ के बच्चों के दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। ग्रामीणों के अनुसार गड्ढे में लगभग दो से तीन फीट लंबे दो से तीन मगरमच्छ के बच्चे नजर आए। जिसके बाद लोगों ने तत्काल वन विभाग को सूचना दी।

ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना देने के लगभग दो घंटे के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने प्रारंभिक रेस्क्यू का प्रयास किया, लेकिन मगरमच्छों को पकड़ने में सफलता नहीं मिली। इसके बाद वन विभाग दोबारा मौके पर पहुंचा और रेस्क्यू अभियान शुरू किया।

वन विभाग की टीम पंपिंग सेट के माध्यम से गड्ढे का पानी निकाल रही है, ताकि पानी कम होने के बाद मगरमच्छों की सुरक्षित तलाश और रेस्क्यू किया जा सके।

वनरक्षक रूबी ने बताया कि पानी कम होने पर मगरमच्छों को पकड़कर सुरक्षित रूप से यमुना नदी में छोड़ा जाएगा। वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि रेस्क्यू अभियान पूरा होने तक गड्ढे के आसपास न जाएं और बच्चों को भी वहां खेलने से रोकें।

साथ ही किसी भी वन्यजीव के दिखाई देने पर तत्काल विभाग को सूचना दें। फिलहाल वन विभाग की टीम मौके पर निगरानी बनाए हुए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!