• Mon. Aug 3rd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

मॉडिफाइड साइलेंसर और काली फिल्म पर पुलिस का शिकंजा

ByTen News One Desk

Aug 3, 2026
9 Views

मॉडिफाइड साइलेंसर और काली फिल्म पर पुलिस का शिकंजा


टेन न्यूज ii 03 अगस्त 2026 ii राहुल विश्वकर्मा ब्यूरो

महोबा। पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह के निर्देशन में यातायात व्यवस्था को सुरक्षित एवं सुचारु बनाए रखने के लिए यातायात पुलिस ने सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। प्रभारी यातायात सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में मॉडिफाइड साइलेंसर लगे दोपहिया वाहनों तथा चार पहिया वाहनों में लगी अवैध काली फिल्म के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई की गई।

अभियान के दौरान 04 बुलेट मोटरसाइकिलों से अवैध एवं मॉडिफाइड साइलेंसर उतरवाए गए, जो तेज आवाज के कारण ध्वनि प्रदूषण फैला रहे थे। वहीं 02 चार पहिया वाहनों में लगी अवैध काली फिल्म भी मौके पर हटवाई गई। सभी वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई।

इस दौरान यातायात पुलिस ने वाहन चालकों को नियमों के पालन के प्रति जागरूक करते हुए बताया कि मॉडिफाइड साइलेंसर और अवैध काली फिल्म का प्रयोग पूरी तरह प्रतिबंधित है। ऐसे नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

महोबा पुलिस ने कहा कि सड़क सुरक्षा, ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण और आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जनपद में यातायात नियमों के अनुपालन के लिए यह अभियान लगातार चलाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!