• Mon. Aug 3rd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

सेवा और विकास को समर्पित है मेरा जीवन: सत्यपाल सक्सेना

ByTen News One Desk

Aug 3, 2026
14 Views

सेवा और विकास को समर्पित है मेरा जीवन: सत्यपाल सक्सेना


टेन न्यूज ii 03 अगस्त 2026 ii अमुक सक्सेना

तिलहर/शाहजहांपुर । तिलहर विधानसभा क्षेत्र में सामाजिक कार्यों और जनसेवा के लिए पहचान बना चुके सत्यपाल सक्सेना एडवोकेट ने कहा कि उनका जीवन समाज सेवा, क्षेत्र के विकास और युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए समर्पित है। उन्होंने कहा कि यदि जनता उन्हें विधायक बनने का अवसर देती है तो उनकी प्राथमिकता शिक्षा, रोजगार, बेहतर आधारभूत सुविधाओं का विकास और क्षेत्र का सर्वांगीण उत्थान होगा।

एक विशेष बातचीत में सत्यपाल सक्सेना ने बताया कि वे वर्षों से जरूरतमंद लोगों की सहायता और जनकल्याण के कार्यों में सक्रिय हैं। उनका दावा है कि वे अपनी आय का लगभग आधा हिस्सा गरीब एवं असहाय लोगों की मदद के लिए दान करते हैं। उनका मानना है कि प्रत्येक सक्षम व्यक्ति को अपनी आय का कुछ हिस्सा समाज के जरूरतमंद लोगों के लिए समर्पित करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि उनकी धर्मपत्नी जिला पंचायत सदस्य का चुनाव बड़े अंतर से जीत चुकी हैं, जिसे वे जनता के विश्वास और वर्षों की सामाजिक सक्रियता का परिणाम मानते हैं।

युवाओं को संदेश देते हुए सत्यपाल सक्सेना ने कहा कि शिक्षा, रोजगार और सकारात्मक सोच ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने युवाओं से जुआ, शराब और अन्य नशे जैसी बुरी आदतों से दूर रहने तथा अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करने की अपील की।

राजनीति को बचपन का शौक बताते हुए उन्होंने कहा कि बिना पद के भी समाज सेवा की जा सकती है, लेकिन जनप्रतिनिधि बनने से विकास कार्यों को अधिक प्रभावी ढंग से कराया जा सकता है। उन्होंने विश्वास जताया कि जनता का सहयोग और आशीर्वाद उन्हें आगे भी जनसेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!