• Wed. Aug 5th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

फायरिंग से दहशत फैलाने वाले 4 बदमाश गिरफ्तार, SSP अजय गणपति का बड़ा एक्शन

ByTen News One Desk

Aug 5, 2026
5 Views

फायरिंग से दहशत फैलाने वाले 4 बदमाश गिरफ्तार, SSP अजय गणपति का बड़ा एक्शन


टेन न्यूज़ ii 05 अगस्त 2026 ii अंश कुमार गुप्ता, ब्यूरो

उधम सिंह नगर। मुख्यमंत्री उत्तराखंड पुष्कर सिंह धामी के “अपराध मुक्त उत्तराखंड” के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में गदरपुर कोतवाली पुलिस ने फायरिंग की सनसनीखेज घटना का खुलासा करते हुए चार शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने फायरिंग कर क्षेत्र में दहशत फैलाने की कोशिश की थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी अजय गणपति के निर्देश पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों वांछित आरोपियों को दबोच लिया।

गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त अवैध देशी पिस्टल, तमंचा, जिंदा कारतूस, दो स्कॉर्पियो वाहन तथा अन्य महत्वपूर्ण सामान बरामद किया गया है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी रहा है और इनके खिलाफ जनपद के विभिन्न थानों में पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

एसएसपी अजय गणपति ने स्पष्ट किया कि कानून हाथ में लेने वाले और असामाजिक तत्वों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी तथा जनपद में अपराधियों के लिए किसी भी प्रकार की कोई जगह नहीं छोड़ी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!