• Sat. Sep 5th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

जातीय जनगणना और आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग, करणी सेना ने पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

ByTen News One Desk

Sep 5, 2026
6 Views

जातीय जनगणना और आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग, करणी सेना ने पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन


टेन न्यूज़ !! ०५ सितम्बर  २०२६ !! पप्पू अंसारी, कटरा/शाहजहांपुर

जातीय जनगणना, आर्थिक आधार पर आरक्षण समेत विभिन्न मांगों को लेकर करणी सेना के प्रदेश महामंत्री ठाकुर ओमवीर सिंह राठौड़ के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने सामाजिक एवं आर्थिक व्यवस्था में सुधार के लिए व्यापक और पारदर्शी सामाजिक-आर्थिक एवं जातीय जनगणना कराने की मांग प्रमुखता से उठाई।

ज्ञापन में कहा गया कि जनगणना के आंकड़ों के आधार पर विभिन्न वर्गों की वास्तविक सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति का आकलन किया जाना चाहिए। इसके साथ ही आरक्षण और कल्याणकारी योजनाओं के लाभ की नियमित समीक्षा कर यह सुनिश्चित करने की मांग की गई कि योजनाओं का लाभ वास्तविक जरूरतमंद एवं वंचित परिवारों तक पहुंचे।

करणी सेना ने आर्थिक आधार पर आरक्षण लागू करने, यूजीसी रोस्टर से जुड़े प्रावधानों में सुधार तथा एससी-एसटी अधिनियम के कथित दुरुपयोग को रोकने के लिए आवश्यक सुधार किए जाने की मांग रखी। प्रतिनिधिमंडल ने सभी धर्मों और समुदायों के आर्थिक रूप से कमजोर नागरिकों को समान अवसर और सरकारी सहायता उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया।

इस दौरान ठाकुर राजीव सिंह, संगठन महामंत्री किसान शक्ति, ठाकुर रवि सिंह चौहान, जिला अध्यक्ष, ठाकुर जयवीर सिंह, जिला अध्यक्ष किसान शक्ति, ठाकुर जगवीर सिंह, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष, ठाकुर अरविंद सिंह, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष, ठाकुर रवि, अल्हागंज जिला महामंत्री सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!