• Sat. Sep 26th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

एसपी कन्नौज ने पुलिस लाइन में परेड की ली सलामी

ByTen News One Desk

Sep 25, 2026
23 Views

एसपी कन्नौज ने पुलिस लाइन में परेड की ली सलामी


टेन न्यूज़ !! २५ सितम्बर २०२६ !! प्रभाष चन्द्र ब्यूरो

कन्नौज। पुलिस अधीक्षक कन्नौज विनोद कुमार ने शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड में साप्ताहिक शुक्रवार परेड की सलामी ली और परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान एसपी ने पुलिसकर्मियों से टोलीवार ड्रिल कराई और परेड में एकरूपता एवं अनुशासन बनाए रखने के निर्देश दिए।

ड्रिल का निरीक्षण करने के बाद उन्होंने प्रभारी पुलिस लाइन को ड्रिल को और बेहतर तरीके से कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों से शस्त्र अभ्यास भी कराया गया।

पुलिस अधीक्षक ने परिवहन शाखा का निरीक्षण कर पुलिस लाइन में खड़े वाहनों की जानकारी ली। इसके बाद जीडी कार्यालय, क्वार्टर गार्ड, पुलिस कैंटीन, बैरक, स्टोर रूम, भोजनालय, कंट्रोल रूम, जिम और यूपी-112 का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी लाइन शिल्पा वर्मा, प्रतिसार निरीक्षक समेत अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। एसपी ने पुलिसकर्मियों को अनुशासन के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने पर जोर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!