• Sat. Sep 26th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

कन्नौज रेलवे स्टेशन की बदहाली पर व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

ByTen News One Desk

Sep 25, 2026
43 Views

कन्नौज रेलवे स्टेशन की बदहाली पर व्यापार मंडल ने उठाई आवाज


टेन न्यूज़ !! २५ सितम्बर २०२६ !! प्रभाष चन्द्र ब्यूरो

कन्नौज। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों और व्यापारियों की समस्याओं को लेकर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल कन्नौज ने रेलवे महाप्रबंधक, पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के नाम ज्ञापन सौंपा। जिला अध्यक्ष रामजी अग्रवाल के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में स्टेशन की सुविधाओं और ट्रेनों के ठहराव से जुड़ी कई मांगें उठाई गईं।

व्यापार मंडल ने मांग की कि कालिंदी एक्सप्रेस को मंधना स्टेशन तक चलाया जाए अथवा फर्रुखाबाद तक विस्तार दिया जाए, जिससे यात्रियों को दिल्ली आने-जाने में सुविधा मिल सके। कन्नौज जिला मुख्यालय का स्टेशन होने के कारण पैसेंजर और एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव कम से कम पांच मिनट किए जाने की मांग भी की गई।

इसके अलावा यात्रियों के बैठने वाले सर्कुलेटिंग एरिया में सुलभ शौचालय का निर्माण, अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे निर्माण कार्य में देरी दूर करने और व्यापारियों के बैठने के लिए उचित व्यवस्था कराने की मांग की गई।

व्यापार मंडल ने सर्कुलेटिंग एरिया में दुकानें बनाए जाने का सुझाव भी दिया। व्यापारियों का कहना है कि इससे रेलवे को राजस्व मिलने के साथ यात्रियों को भी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। उन्होंने रेलवे अधिकारियों से मांगों पर जल्द कार्रवाई की अपील की।

टेन न्यूज़ कन्नौज से प्रभाष चंद्र की खास रिपोर्ट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!