• Sat. Sep 26th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

शाहजहांपुर में स्कूलों के बाहर एंटी रोमियो टीमों ने चलाया जागरूकता अभियान

ByTen News One Desk

Sep 25, 2026
15 Views

शाहजहांपुर में स्कूलों के बाहर एंटी रोमियो टीमों ने चलाया जागरूकता अभियान


टेन न्यूज़ !! २५ सितम्बर २०२६ !! डीपी सिंह @ डेस्क न्यूज

शाहजहांपुर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान तथा अपराधों की रोकथाम को लेकर शाहजहांपुर पुलिस ने जिलेभर में विशेष जागरूकता एवं चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में सभी थानों की एंटी रोमियो टीमों ने विद्यालयों के बाहर और आसपास भ्रमण कर छात्र-छात्राओं से संवाद किया।

अभियान के दौरान छात्राओं को महिला सुरक्षा, उनके अधिकारों और छेड़छाड़, अभद्रता, पीछा करने या किसी भी तरह के उत्पीड़न की घटना होने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने के लिए जागरूक किया गया। विद्यालयों एवं संवेदनशील स्थानों के आसपास अनावश्यक रूप से घूमने वाले संदिग्ध युवकों की चेकिंग भी की गई।

एंटी रोमियो टीमों ने छात्राओं को वीमेन पावर लाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की जानकारी दी। साथ ही सोशल मीडिया के सुरक्षित इस्तेमाल और साइबर अपराधों से बचाव के उपाय भी बताए गए।

शाहजहांपुर पुलिस के अनुसार महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षित एवं भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराने के लिए विद्यालयों, सार्वजनिक स्थलों और संवेदनशील स्थानों पर अभियान लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!