• Sat. Sep 26th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

उन्नाव में रात को निकला गौसिया जुलूस, उमड़ा आस्था का सैलाब

ByTen News One Desk

Sep 25, 2026
10 Views

उन्नाव में रात को निकला गौसिया जुलूस, उमड़ा आस्था का सैलाब


टेन न्यूज़ !! २५ सितम्बर २०२६ !! ब्यूरो रिपोर्ट

उन्नाव। शहर में गुरुवार रात गौसिया जुलूस पूरे उत्साह और धार्मिक माहौल के बीच निकाला गया। जुलूस को लेकर कई दिनों से तैयारियां चल रही थीं। शाम होते ही जामा मस्जिद और आसपास के इलाकों में बच्चों, युवाओं और महिलाओं समेत बड़ी संख्या में लोग पहुंचने लगे। उन्नाव के अलावा दूसरे शहरों से आई अंजुमनों ने भी जुलूस में हिस्सा लिया।

जामा मस्जिद से शुरू हुआ जुलूस दादा मियां चौराहा और कांची चौधरान होते हुए निर्धारित मार्ग से आगे बढ़ा। इस दौरान धार्मिक नारों से शहर का माहौल गूंजता रहा। रास्ते में कई स्थानों पर लोगों ने जुलूस का स्वागत किया। अंजुमनों के साथ बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे और आयोजक व्यवस्थाओं पर नजर बनाए रहे।

जुलूस शुरू होने से पहले शहर काजी मौलाना निसार मिस्बाही ने लोगों से अनुशासन, शांति और आपसी भाईचारे के साथ शामिल होने की अपील की थी। उन्होंने सभी अंजुमनों से निर्धारित मार्ग का पालन करने और व्यवस्था बनाए रखने का आग्रह किया।

आयोजकों ने भी लोगों से सहयोग की अपील की। निर्धारित मार्ग से होते हुए जुलूस वापस जामा मस्जिद पहुंचा, जहां कार्यक्रम का समापन किया गया। इस दौरान लोगों ने अनुशासन और भाईचारे का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!