• Sat. Sep 26th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

बनबसा बैराज पहुंचे पीलीभीत डीएम-एसपी, जलस्तर का लिया जायजा

ByTen News One Desk

Sep 26, 2026
6 Views

बनबसा बैराज पहुंचे पीलीभीत डीएम-एसपी, जलस्तर का लिया जायजा


टेन न्यूज़ ।। 26 सितम्बर 2026 ।। रामचन्द्र सक्सेना ब्यूरो

पीलीभीत। जनपद में लगातार हो रही भारी बारिश और संभावित जलभराव एवं बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी आलोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव ने संयुक्त रूप से बनबसा बैराज पहुंचकर शारदा नदी के जलस्तर और बैराज से हो रहे जल डिस्चार्ज का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मानचित्र के माध्यम से बैराज एवं आसपास के क्षेत्रों की भौगोलिक स्थिति की जानकारी ली। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से शारदा नदी के वर्तमान जलस्तर, बैराज के गेज लेवल, जल डिस्चार्ज तथा पानी की निकासी की स्थिति के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

जिलाधिकारी आलोक कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बैराज और शारदा नदी के जलस्तर की लगातार निगरानी सुनिश्चित की जाए। जलस्तर में होने वाले प्रत्येक परिवर्तन की तत्काल संबंधित अधिकारियों को जानकारी उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि संभावित बाढ़ एवं जलभराव को देखते हुए सभी संबंधित विभाग 24 घंटे अलर्ट मोड पर रहें और आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त रखें।

उन्होंने विशेष रूप से निचले एवं संवेदनशील क्षेत्रों पर सतर्क दृष्टि बनाए रखने के निर्देश दिए। आवश्यकता पड़ने पर तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू करने की तैयारी सुनिश्चित करने को कहा। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए किसी भी परिस्थिति में आमजन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।

इस दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व प्रसून द्विवेदी, अधिशासी अभियंता बाढ़ खंड सहित सिंचाई विभाग एवं अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!