• Mon. Sep 28th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

फतेहगंज पूर्वी में बारिश में डूबा विद्यालय, पेड़-टहनियां गिरीं, दो दिन से बिजली गुल, मरम्मत जारी

ByTen News One Desk

Sep 28, 2026
8 Views

फतेहगंज पूर्वी में बारिश में डूबा विद्यालय, पेड़-टहनियां गिरीं, दो दिन से बिजली गुल, मरम्मत जारी


टेन न्यूज ।। 28 सितम्बर 2026 ।। मुनीश चन्द्र शर्मा

फतेहगंज पूर्वी/बरेली शुक्रवार और शनिवार को हुई ताबड़तोड़ बारिश ने नगर की रफ्तार थाम दी। लगातार बारिश के कारण नगर की कई सड़कें जलमग्न हो गईं और निचले इलाकों में पानी भर गया। निचले स्थान पर स्थित शकुंतला देवी सरस्वती विद्या मंदिर भी बारिश के पानी से घिर गया। विद्यालय भवन, कक्षों और पूरे परिसर में पानी भरने से जलनिकासी व्यवस्था की समस्या सामने आई।

बारिश के कारण फिलहाल विद्यालय में अवकाश रहा, जिससे शिक्षक और विद्यार्थियों को तत्काल परेशानी नहीं हुई। हालांकि विद्यालय खुलने के बाद परिसर में जमा पानी परेशानी का कारण बन सकता है। पानी के बीच विद्यार्थियों और शिक्षकों के आवागमन में दिक्कत होने के साथ ही पढ़ाई भी प्रभावित होने की आशंका है।

उधर, लगातार बारिश के बीच कई स्थानों पर पेड़ और टहनियां गिरने से बिजली लाइनों में फाल्ट हो गए। इसके चलते नगर के कई इलाकों में करीब दो दिन तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। बिजली विभाग की टीम फाल्ट दुरुस्त करने और आपूर्ति बहाल करने में जुटी रही। रविवार दोपहर बाद कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सुचारु हो सकी।

स्थानीय लोगों के अनुसार, हर बारिश में विद्यालय परिसर में जलभराव की समस्या उत्पन्न होती है। लोगों ने प्रशासन से स्थायी जलनिकासी व्यवस्था कराने की मांग की है, ताकि बारिश के दौरान विद्यालय और आसपास के क्षेत्र में जलभराव की समस्या से निजात मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!