मधुपुरी में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो गंभीर

पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया, हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर
टेन न्यूज़ !! १२ नवम्बर २०२६ !! पप्पू अंसारी
मीरानपुर कटरा, शाहजहांपुर। थाना क्षेत्र के ग्राम मधुपुरी के संपर्क मार्ग पर देवस्थान के पास दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों की पहचान ग्राम मधुपुरी निवासी सुरजीत सिंह और पुवायां थाना क्षेत्र के ग्राम नाहिल निवासी संजय के रूप में हुई है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई।![]()
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल शाहजहांपुर रेफर कर दिया गया।
हादसे की जानकारी मिलने पर घायलों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। घटना के बाद क्षेत्र में दुर्घटना को लेकर चर्चा बनी हुई है।