हुलासनगरा ओवरब्रिज के नीचे दो बाइकों की भिड़ंत, युवक गंभीर

पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, हालत नाजुक होने पर बरेली रेफर
टेन न्यूज़ !! १२ नवम्बर २०२६ !! पप्पू अंसारी
मीरानपुर कटरा, शाहजहांपुर। लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुलासनगरा ओवरब्रिज के नीचे दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में खुदागंज थाना क्षेत्र के ग्राम कोठा खेतल निवासी बाइक सवार अरविंद कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार, दोनों बाइकों की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अरविंद कुमार को गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए कटरा स्थित जनसेवा हॉस्पिटल में भर्ती कराया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने अरविंद कुमार की गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए बरेली रेफर कर दिया।
हादसे की जानकारी मिलने पर घायल के परिजनों में चिंता का माहौल बन गया। पुलिस घटना के संबंध में जानकारी जुटा रही है।