• Fri. Apr 24th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

शाहजहांपुर जनपद में 21 जून 2024 को दशम् अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस का होगा भव्य आयोजन: जिलाधिकारी

ByTen News One Desk

Jun 20, 2024
226 Views

शाहजहांपुर जनपद में 21 जून 2024 को दशम् अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस का होगा भव्य आयोजन: जिलाधिकारी



टेन न्यूज़ !! २० जून २०२४ !! डीपी सिंह डेस्क न्यूज़@ शाहजहांपुर


जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में जनपद में दशम् अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2024 के आयोजन की कार्ययोजना से सम्बंधित विभागीय अधिकारियों की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई।

बैठक में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर समस्त आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित कराने हेतु संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि योग करने के लिए प्रशिक्षकों को लगाया जाए। योग अभ्यास स्थल की जियो टैगिंग एवं गूगल मैपिंग कराई जाए। सभी संबंधित विभाग अपनी अपनी प्लानिंग तैयार कर कार्यवाही करें।

जनपद मुख्यालय पर दशम् अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2024 का आयोजन जनपद के जीएफ कॉलेज के मैदान में प्रातः 5ः30 से 06ः30 बजे तक किया जाएगा। दशम् अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2024 के सफलतापूर्वक आयोजन को लेकर आयोजन से सम्बंधित समस्त व्यवस्थाओं को सुनिश्चित कराने हेतु क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी,

नगर निगम, जिला कृषि अधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेकिस शिक्षा अधिकारी, जिला युवा कल्याण अधिकारी सहित अन्य सम्बंधित अधिकारियों को योगाभ्यास स्थल पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने नगर निगम को निर्देश दिए कि कार्यक्रम स्थलों पर साफ सफाई व्यवस्था दुरुस्त की जाए।

इस अवसर मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 अपराजिता सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय कुमार पाण्डेय एवं क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ रियाज अहमद अंसारी सहित संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!