• Sat. Apr 18th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

कस्बे के मुहल्ला बंगशान निवासी कारपेन्टर शोएब खान की जयपुर स्थित कारखाने में सोते समय विषैले कीट के काटने से हुई  मृत्यू

ByTen News One Desk

Mar 13, 2024
352 Views

कस्बे के मुहल्ला बंगशान निवासी कारपेन्टर शोएब खान की जयपुर स्थित कारखाने में सोते समय विषैले कीट के काटने से हुई  मृत्यू



टेन न्यूज़ !! १३ मार्च २०२४ !! पप्पू अंसारी, मीरानपुर कटरा/शाहजहांपुर


कस्बे के मुहल्ला बंगशान निवासी कारपेन्टर शोएब खान 22वर्ष को शुक्रवार की रात्रि राजिस्थान की राजधानी जयपुर स्थित कारखाने में सोते समय विषैले कीट ने काट लिया था। शोएब खान जयपुर में रहकर कारपेंटर का कार्य करता था।

विषैले कीट के काटने पर बेहोश हुए कारपेंटर शोएब खान को जयपुर के अस्पताल में इलाज़ के लिए तत्काल भर्ती कराया गया था।विषैले कीट के काटने से शोएब खान के मुँह पर बहुत ज्यादा सूजन आ गई थी।

सूचना पर जयपुर पहुंचे पिता जाहिद खान ने शोएब को जयपुर से लाकर बीती रात बरेली के अस्पताल में इलाज केलिए भर्ती कराया था।

आज चौथे दिन मंगलवार को शोएब खान की बरेली के अस्पताल में इलाज़ के दौरान मृत्यु हो गई है।
शोएब खान की मृत्यु से घर के सभी स्वजन स्तब्ध हो गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!