• Wed. Apr 29th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

अध्यक्ष उ0प्र0 गो सेवा आयोग आचार्य श्याम बिहरी ने किसानों को गो आधारित खेती एवं प्रकृतिक खेती के महत्व को बताया

ByTen News One Desk

Dec 4, 2024
323 Views

अध्यक्ष उ0प्र0 गो सेवा आयोग आचार्य श्याम बिहरी ने किसानों को गो आधारित खेती एवं प्रकृतिक खेती के महत्व को बताया



टेन न्यूज़ !! ०४ दिसम्बर २०२४ !! डीपी सिंह डेस्क@शाहजहांपुर


अध्यक्ष उ0प्र0 गो सेवा आयोग आचार्य श्याम बिहरी जी ने दिनांक 03.12.2024 को जनपद का दौरा कर किसानों को गो आधारित खेती एवं प्रकृतिक खेती के महत्व को बताया। अध्यक्ष ने दिन का प्रारम्भ ग्राम वतलैया, तिवार स्थित वृहद गौशाला का निरीक्षण व गोपूजन से किया।

उन्होने नावाई के सहयोग से संचालित गो आधारित खेती के सफल प्रयोग का क्लस्टर डिमास्ट्रेशन ग्राम स्मापुर दक्षिणी में सरदार वल्देव सिंह के फार्म पर किया।

अध्यक्ष जी ने कृषकों को प्राकृतिक खेती का महत्व बताते हुए सभी से देशी गोपालन तथा प्राकृतिक खेती करने का आवाहन किया। इसके उपरान्त गुरुगवा, निगोही से भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष श्री श्यामनारायण जी की गो आधारित सब्जी वाटिका का उद्‌घाटन किया। पुवामों में श्री राजीव सिंह के जेवाँ, पुवामा सुभाष पालेकर खेती के प्रयोग का अवलोकन किया।

जेंवा न्याय पंचायत व आस पास के 33 ग्राम सभाओं के वर्तमान प्रधान, पूर्व प्रधान आदि गणमान्य लोगो के साथ लक्षमण घाट व मस्तान घाट के बीच सामाजिक प्रयासों से विकसित चारागाह का अवलोकन किया।

विकसित इस चारागाह को संजय त्रिपाठी की टीम द्वारा विकसित किया गया है जिसकी अध्यक्ष जी ने सराहना कि। पूरे कार्यक्रम का समन्वय कामधेनु अवतरण अभियान पिपरौला के सचिव संजय उपाध्याय ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!