• Thu. Apr 23rd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

नशे में धुत पुलिसकर्मी ने तीन गोवंश को रौंदा, विश्व हिंदू परिषद और गौ रक्षक संघ ने किया हंगामा

ByTen News One Desk

Jul 20, 2025
412 Views

नशे में धुत पुलिसकर्मी ने तीन गोवंश को रौंदा, विश्व हिंदू परिषद और गौ रक्षक संघ ने किया हंगामा



हादसे के बाद हाईवे जाम, आरोपी पर कार्रवाई की मांग; प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल


टेन न्यूज़ !! २० जुलाई २०२५ !! पप्पू अंसारी, मीरानपुर कटरा (शाहजहांपुर)


शनिवार रात कटरा-जलालाबाद मार्ग पर उस समय तनाव की स्थिति बन गई, जब एक तेज रफ्तार कार ने तीन गोवंशों को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे कार चालक घायल हो गया। आरोप है कि वाहन चला रहा व्यक्ति पुलिस विभाग में कार्यरत 112 डायल सेवा का कर्मी है, जो नशे की हालत में था

घटना शनिवार रात करीब 10:30 बजे की है। श्री बलबंत सिंह इंटर कॉलेज के पास यह दुर्घटना हुई, जिसने पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार की रफ्तार अत्यधिक तेज थी। टक्कर लगते ही तीनों गोवंशों की दर्दनाक मौत हो गई, और कार भी पलट गई।

घटना की सूचना मिलते ही राष्ट्रीय गौ रक्षा संघ के प्रदेश अध्यक्ष पं. अजीत शर्मा मौके पर पहुंचे और विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर कटरा-जलालाबाद मार्ग पर जाम लगा दिया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरोपी पुलिसकर्मी पर नशे में वाहन चलाने और गोवंश हत्या का आरोप लगाया।

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि आरोपी 2023 से कटरा थाने में तैनात 112 सेवा का कर्मी है और घटना के समय वह नशे में धुत था

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्राधिकारी तिलहर ज्योति यादव, थाना प्रभारी जुगल किशोर पाल, और क्राइम इंस्पेक्टर जितेंद्र प्रसाद सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को शांत करने के लिए सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद लगभग दो घंटे के बाद हाईवे का जाम समाप्त कराया गया।

गौ रक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष पं. अजीत शर्मा ने मांग की कि आरोपी पुलिसकर्मी को तत्काल निलंबित कर उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए। उन्होंने कहा कि गोवंशों की हत्या जैसे मामलों में पुलिसकर्मी का लिप्त होना बेहद गंभीर है और पुलिस विभाग की जवाबदेही तय होनी चाहिए।

फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी की मेडिकल रिपोर्ट तथा घटनास्थल की परिस्थितियों का परीक्षण किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!