• Fri. Oct 2nd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

शान इंटर कॉलेज में गांधी-शास्त्री जयंती पर दिखी देशभक्ति की झलक

ByTen News One Desk

Oct 2, 2026
2 Views

शान इंटर कॉलेज में गांधी-शास्त्री जयंती पर दिखी देशभक्ति की झलक


नन्हे कलाकारों ने दांडी मार्च और चंपारण आंदोलन को मंच पर किया जीवंत


टेन न्यूज़ !! ०२ अक्टूबर २०२६ !! पप्पू अंसारी

मीरानपुर कटरा, शाहजहांपुर। खुदागंज रोड स्थित शान इंटर कॉलेज में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती उत्साह, श्रद्धा और देशभक्ति के वातावरण में मनाई गई। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न ऐतिहासिक एवं देशभक्ति से जुड़े प्रसंगों का मंचन कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के संदेश को अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। दांडी मार्च और चंपारण आंदोलन जैसे ऐतिहासिक प्रसंगों को नाटक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए जीवंत किया गया। गांधीजी की वेशभूषा में सजे छात्र ने चरखे और लाठी के साथ बापू के व्यक्तित्व की झलक पेश की।

विद्यालय के भीकाजी कामा हाउस, रानी लक्ष्मीबाई हाउस, अरुणा आसफ अली हाउस और सरोजनी नायडू हाउस के छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बच्चों की प्रस्तुतियों में आत्मविश्वास, अनुशासन और देशभक्ति की भावना दिखाई दी।

प्रधानाचार्या डॉ. अंशिका जॉर्ज ने कहा कि महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री का जीवन सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों को महान व्यक्तित्वों के विचारों और आदर्शों से जोड़ने का प्रयास किया जाता है। उन्होंने कहा कि विद्यालय शिक्षा के साथ सांस्कृतिक, रचनात्मक और सामाजिक गतिविधियों को भी महत्व देता है।

कार्यक्रम को सफल बनाने में श्रीमती सना खान, सदफ खान, पलक शर्मा, मनोज कुमार सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं और हाउस टीचरों का योगदान रहा। शानदार प्रस्तुतियों की शिक्षकों, अभिभावकों और विद्यार्थियों ने सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!