बड़े लाट साहब जुलूस को लेकर एएसपी नगर ने किया रूट मार्च, सुरक्षा इंतजामों की परखी तैयारियां होली एवं पारंपरिक लाट साहब जुलूस के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक द्वारा नगर क्षेत्र में व्यापक पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा रायबरेली: ईरान के सुप्रीम लीडर और नायब इमाम की हत्या के विरोध में शिया समुदाय का जोरदार प्रदर्शन औरैया में शांति, सौहार्द के साथ हुआ होलिका दहन अजीतमल में 223 स्थानों पर जलाई गई होली होली पर बाजारों में दिखी रौनक पिचकारियां खरीदते दिखे लोग
---Advertisement---

तिलहर में हर घर तिरंगा अभियान के तहत भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन

By Ten News One Desk

Published on:

266 Views

तिलहर में हर घर तिरंगा अभियान के तहत भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन

टेन न्यूज़ !! १३ अगस्त २०२५ !! रिपोर्ट : अमुक सक्सेना, लोकेशन : शाहजहांपुर

शाहजहांपुर जनपद के तिलहर नगर एवं ग्रामीण मंडल में हर घर तिरंगा अभियान के तहत मंगलवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।

ग्रामीण मंडल में यात्रा बिरिया बाबा धाम से प्रारंभ होकर अंबेडकर पार्क पहुंची, जहां बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद शहीद कुटी पर शहीद महापुरुषों को श्रद्धांजलि दी गई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला उपाध्यक्ष अरुण यादव ‘चैनू’ तथा विशिष्ट अतिथि जिला प्रभारी आंवला दोदराम कुशवाहा थे। इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष बृजेश वर्मा, देवेश दुबे, बृजमोहन कश्यप, राजीव गंगवार, राम औतारपाल, सत्यपाल कश्यप, रिषीपाल राठौर, हरीशंकर शर्मा, खुशीराम वर्मा, विनीत कनौजिया, अभिलाषा सिंह यादव सहित मंडल के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम में संयोजक के रूप में जिला पंचायत सदस्य झब्बू सिंह यादव ने सक्रिय भूमिका निभाई।

नगर क्षेत्र में तिरंगा यात्रा नगर अध्यक्ष रोहित गुप्ता साहू और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में निकाली गई, जो होमगार्ड थाना परिसर से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए बाईपास तिराहे तक पहुँची। इस दौरान गगनभेदी भारत माता की जय के नारों से वातावरण गूंज उठा।

कार्यक्रम में शामिल सभी अतिथियों, कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों का आयोजकों ने हार्दिक आभार व्यक्त किया। टेन न्यूज़ के लिए शाहजहांपुर तिलहर से अमुक सक्सेना की रिपोर्ट

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment