नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार इको कार का टायर फटने से अनियंत्रित होकर खाई में पलटी, आठ लोग गंभीर रूप से घायल
टेन न्यूज़ !! २१ जुलाई २०२५ !! अमुक सक्सेना, तिलहर/शाहजहांपुर
छाया ढाबा के पास नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार इको कार का टायर फटने से अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई जिससे इको कार में सवार आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जहां सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।
बताया जा रहा है कि बरेली मोड़ से बरेली को लेकर निकली थी सवारियों को लेकर। तिलहर थाना क्षेत्र के छाया ढाबा के पास तेज रफ्तार इको का टायर फटने से अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार करते हुए रोड के दूसरी तरफ पेड़ से जा टकराई और गहरी खाई में पलट गई।
इको में सवार रामजी, शबाना बेगम,गुलफाम, रतिउल्ला, इसरार,जितेंद्र, उवैश और राकेश घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी गायों को इलाज के लिए सीएचसी तिलहर लाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है।







