• Wed. May 27th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

अजीतमल में 9 दिवसीय भागवत कथा समापन पर भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की विशाल भीड़

ByTen News One Desk

May 27, 2026
5 Views

अजीतमल में 9 दिवसीय भागवत कथा समापन पर भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की विशाल भीड़


टेन न्यूज़ !! २७ मई २०२६ !! ब्यूरो चीफ रामजी पोरवाल

औरैया अजीतमल तहसील क्षेत्र के ग्राम रजपुरा में आयोजित नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा मंगलवार को पूर्णाहुति के साथ समापन हो गया। कथा समापन के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें देर रात तक श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।

भंडारे में क्षेत्र सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। सभी ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण कर धर्मलाभ प्राप्त किया।

आयोजन समिति और ग्रामवासियों ने श्रद्धालुओं को प्रसाद ग्रहण करने की समुचित व्यवस्था की गई थी। महिलाओं, बुजुर्गों, बच्चों और युवाओं ने पूरे श्रद्धा भाव से प्रसाद ग्रहण किया। पूरे आयोजन स्थल पर ‘राधे-राधे’ और ‘जय श्रीकृष्ण’ के जयकारों के बीच वातावरण भक्तिमय बना रहा।
आयोजन समिति द्वारा पेयजल, प्रसाद वितरण की बेहतर व्यवस्था की गई थी।

ग्रामवासियों ने भी इस कार्यक्रम को सफल बनाने में बढ़-चढ़कर सहयोग किया। श्रद्धालुओं ने व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र की धार्मिक एकता और सामाजिक सौहार्द का प्रतीक बताया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में भाग्य सिंह एडवोकेट, सुरेश चंद्र गुड्डू, रोहित कुमार, रुद्र सिंह (लकी) सहित समस्त ग्रामवासियों का विशेष सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!