शॉर्ट सर्किट से चूड़ी दुकान में लगी भीषण आग नगदी समेत लाखों का माल जलकर हुआ खाक

टेन न्यूज़ !! २७ मई २०२६ !! ब्यूरो चीफ रामजी पोरवाल
औरैया। जनपद के बिधूना कस्बे के सर्राफा बाजार सब्जी मंडी स्थित एक चूड़ी की दुकान में मंगलवार को अचानक बिजली के शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई जिससे दुकान में रखे नगदी समेत लाखों रुपए का कीमत का माल जलकर खाक हो गया।
आसपास मौजूद दुकानदारों व आरो पानी के कैंपर बेचने वाले व्यवसाई द्वारा अपने लोडर में पानी से भरे कैंपरों से आग बुझाने में कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया गया गनीमत रही कि यह अग्निकांड दिन में हुआ यदि रात में होता तो और भी अन्य दूकानदारों का बड़ा नुकसान हो सकता था।
आग से समीप के एक दूसरे दुकानदार का भी हजारों रुपए का नुकसान हो गया है। कस्बा के लोगों ने अग्निपीड़ित दुकानदारों को आर्थिक मदद दिए जाने की शासन व जिला प्रशासन से मांग की है। जानकारी के अनुसार मंगलवार को बिधूना कस्बे के सर्राफा बाजार सब्जी मंडी स्थित किशन अग्रवाल की चूड़ी की दुकान किए हैं पूर्वान्ह लगभग 11 बजे बिजली के शॉर्ट सर्किट से अचानक भीषण आग लग गई। घटना के समय दुकानदार अपने घर पर था और दुकान का शटर बंद था।
दूकान से आग की लपटे उठती देख आसपास की दुकानदारों ने दुकानदार को सूचना दी और कड़ी मशक्कत कर भीषण आग पर काबू करने का प्रयास किया साथ ही आग बुझाने में आरो पानी के भरे कैंपर बेचने वाले व्यवसाई द्वारा अपने सभी कैंपरो का पानी आग बुझाने में प्रयोग किया गया जिससे आग पर काबू पाया गया तब तक उक्त दुकान में रखे 20000 रुपए नगद व लगभग 3 लाख रुपए कीमत का माल जलकर खाक हो चुका था।
यही आग ने समीप के दुकानदार आकाश सोनी की दुकान को भी अपनी चपेट में ले लिया जिससे उसकी दुकान में रखे लेडीज पर्स समेत लगभग 15000 रुपए कीमत का माल जलकर बर्बाद हो गया। जब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची तब तक आग पर काबू पा लिया गया था। कस्बा के लोगों व दुकानदारों ने अग्निपीड़ित दुकानदारों को जल्द आर्थिक मदद दिए जाने की शासन व जिला प्रशासन से मांग की है।