• Sun. Apr 12th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

महर्षि कश्यप जयंती को लेकर बैठक आयोजित, तैयारियों पर हुई चर्चा

ByTen News One Desk

Mar 24, 2026
70 Views

महर्षि कश्यप जयंती को लेकर बैठक आयोजित, तैयारियों पर हुई चर्चा


टेन न्यूज़ !! २४ मार्च २०२६ !! प्रभाष चन्द्र ब्यूरो,

कन्नौज। उत्तर प्रदेश के कन्नौज जनपद के छिबरामऊ क्षेत्र में महर्षि कश्यप जयंती के आयोजन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक महर्षि कश्यप कार्यालय, सेवा सदन किराना स्टोर पर संपन्न हुई, जिसमें समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

बैठक में आगामी 5 अप्रैल को मनाई जाने वाली महर्षि कश्यप जयंती को भव्य और उत्साहपूर्ण तरीके से मनाने को लेकर चर्चा की गई। वक्ताओं ने समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की, ताकि जयंती को यादगार बनाया जा सके।

इस दौरान उमाशंकर कश्यप का फूल-माला पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया गया। वहीं जिला अध्यक्ष अनूप कुमार ने भी उमाशंकर सभासद को माला पहनाकर सम्मानित किया और कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी से सहयोग की अपील की।

बैठक में मौजूद वक्ताओं ने कहा कि महर्षि कश्यप जयंती को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा और समाज के लोग बढ़-चढ़कर इसमें भाग लेंगे। साथ ही कार्यक्रम की रूपरेखा, व्यवस्थाओं और तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

इस अवसर पर समाज के कई गणमान्य लोग और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता भी मौजूद रहे।

लोकेशन: कन्नौज, उत्तर प्रदेश
रिपोर्ट: टेन न्यूज़ कन्नौज से प्रभाष चंद्र की खास रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *