कन्नौज में 36 केंद्रों पर लगा मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला, 1996 मरीजों को मिला लाभ अपर जिलाधिकारी ने तहसील का किया औचक निरीक्षण साफ-सफाई, जनसुनवाई व अभिलेखों के रख-रखाव पर दिए आवश्यक निर्देश सपा के राज्य सभा संसद प्रयोगशाला का किया उद्घाटन दो बाइक के आमने-सामने भिड़ंत मे पांच घायल तीन रेफर इंडियन इन्क्लूसिव पार्टी ने फूंका चुनावी बिगुल, रायबरेली में ‘जन चौपाल’ का आयोजन
---Advertisement---

जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में परिषदीय विद्यालयों में अध्यनरत दिव्यांग बच्चों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी करने के संबंध में बैठक आयोजित

By Ten News One Desk

Published on:

187 Views

जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में परिषदीय विद्यालयों में अध्यनरत दिव्यांग बच्चों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी करने के संबंध में बैठक आयोजित

टेन न्यूज़ !! 02 जुलाई २०२४ !! डीपी सिंह डेस्क@शाहजहांपुर

कलेक्ट्रेट स्थित वीसी कक्ष में जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में परिषदीय विद्यालयों में अध्यनरत दिव्यांग बच्चों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी करने के संबंध में बैठक आयोजित की गई। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने अवगत कराया की जनपद में कुल नामांकित दिव्यांग बच्चों की संख्या 4889 है।

1737 बच्चों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र उपलब्ध है। 3096 दिव्यांग बच्चों के पास दिव्यांगता प्रमाण पत्र उपलब्ध नहीं है। उन्होंने कहा कि दिव्यांग बच्चों को शासन द्वारा संचालित योजनाओं के लाभ देने हेतु बच्चों के पास दिव्यांगता प्रमाण पत्र की उपलब्धता आवश्यक है।

जिलाधिकारी ने कहा कि समस्त विकास खण्डों में दो-दो स्थानों पर मेडिकल एसेसमेन्ट कैम्प 01 जुलाई से 31 अगस्त तक आयोजित कर दिव्यांग बच्चों की दिव्यांगता का मूल्यांकन कराते हुए दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी किये जाएं।

उन्होने बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि विकास खंडवार रोस्टर बनाकर कैंपों का आयोजन कर दिव्यांग बच्चों को दिव्यांगता प्रमाण बनवाया जाए। खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए कि विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति सत प्रतिशत सुनिश्चित कराएं।

सभी बच्चे जूता, मोजा सहित पूरी ड्रेस पहनकर विद्यालय आए। उन्होंने कहा खंड शिक्षा अधिकारी अपने तैनाती मुख्यालय पर रहकर बच्चों के उपस्थिति के संबंध में मीटिंग करें। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जर्जर विद्यालयों में बच्चों को न बिठाया जाए।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 अपराजिता सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी अधिकारी डॉ0 आरके गौतम एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित समस्त खंड शिक्षा अधिकारी मौजूद रहे।

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment