2 Views
नाबालिग से घर में घुसकर छेड़छाड़, विरोध करने पर माँ-बेटे ने दी धमकी, केस दर्ज

टेन न्यूज़ !! २४ मई २०२६ !! मुनीश चन्द्र शर्मा
फतेहगंज पूर्वी (बरेली):क्षेत्र के एक गाँव में घर की छत पर सो रही 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का गंभीर मामला सामने आया है। बीती 22 मई की रात करीब 2 बजे एक युवक चुपके से छत पर चढ़ गया और सो रही किशोरी के साथ गलत हरकत करने लगा। लड़की के विरोध करने और उसकी बहन के जागने पर आरोपी मौके से भाग निकला।
घटना के बाद जब पीड़ित की माँ शिकायत करने आरोपी के घर पहुँची, तो युवक और उसकी माँ ने उल्टा पीड़ित परिवार के साथ गाली-गलौज की और उन्हें धमकी दी। पीड़ित पिता की तहरीर पर थाना फतेहगंज पूर्वी पुलिस ने दोनों नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
