बड़े लाट साहब जुलूस को लेकर एएसपी नगर ने किया रूट मार्च, सुरक्षा इंतजामों की परखी तैयारियां होली एवं पारंपरिक लाट साहब जुलूस के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक द्वारा नगर क्षेत्र में व्यापक पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा रायबरेली: ईरान के सुप्रीम लीडर और नायब इमाम की हत्या के विरोध में शिया समुदाय का जोरदार प्रदर्शन औरैया में शांति, सौहार्द के साथ हुआ होलिका दहन अजीतमल में 223 स्थानों पर जलाई गई होली होली पर बाजारों में दिखी रौनक पिचकारियां खरीदते दिखे लोग
---Advertisement---

आगामी त्योहारों के अवसर पर शांति और सौहार्द बनाए रखने के उद्देश्य से मीरानपुर कटरा थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित

By Ten News One Desk

Published on:

539 Views

आगामी त्योहारों के अवसर पर शांति और सौहार्द बनाए रखने के उद्देश्य से मीरानपुर कटरा थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित

टेन न्यूज़ !! ०९ अगस्त २०२५ !! पप्पू अंसारी, मीरानपुर कटरा/शाहजहांपुर

आगामी त्योहारों के अवसर पर शांति और सौहार्द बनाए रखने के उद्देश्य से मीरानपुर कटरा थाना परिसर में एक महत्वपूर्ण पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रभारी निरीक्षक जुगल किशोर पाल ने की, जिसमें नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र से आए लोगों को

प्रभारी निरीक्षक जुगल किशोर पाल ने लोगों को रक्षाबंधन, कन्हैया अष्टमी आदि आगामी पर्वों की शुभकामनाएं दीं और कहा कि सभी त्योहारों को आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाए।

बैठक के दौरान उपस्थित लोगों से थाना प्रभारी ने कहा कि कुछ समय से फैल रही चोरी की अफवाहों और उनसे जुड़ी मारपीट की घटनाओं पर चिंता जताई। उन्होंने साफ कहा कि “यदि कोई व्यक्ति बेकसूर है और उसे अफवाह के चलते पीटा गया तो दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।”

उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति को देखकर खुद मारपीट करने के बजाय तुरंत पुलिस को सूचित करें। अफवाहें समाज में डर और अशांति फैलाती हैं, इससे हर हाल में बचना चाहिए।

थाना प्रभारी ने पीस कमेटी में आए सभी लोगों से अपील करते कहा है अपने मोहल्लों में, सोशल मीडिया पर और आसपास के लोगों को भी जागरूक करें। कोई भी जानकारी बिना पुष्टि के न फैलाएं। उन्होंने कहा कि पुलिस हर समय आपकी सेवा में तत्पर है, लेकिन शांति बनाए रखने में जनता की भागीदारी सबसे महत्वपूर्ण है।

बैठक में सभी समुदायों के प्रतिनिधियों ने पुलिस का समर्थन करते हुए आश्वासन दिया कि वे हरसंभव सहयोग करेंगे और क्षेत्र में अमन-चैन बनाए रखेंगे।

मीटिंग के दौरान,यूनिस मिस्त्री, सर्वेद अंसारी, सद्दाम अंसारी, पूर्व प्रधान राजीव मिश्रा, अशफाक खां, आदि लोग उपस्थित रहे

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment