नंद ने भाभी पर भाई की हत्या की साजिश रचने एवं सोने चाँदी जेवर और बच्चों को ले जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक को दिया शिकायती पत्र

टेन न्यूज़ !! २४ जुलाई २०२६ !! रिपोर्ट_राहुल विश्वकर्मा ब्यूरो
बहन ने भाई की हत्या की साजिश रचने का आरोप भाभी पर लगाते हुए गुरुवार को एसपी शशांक सिंह को शिकायती पत्र सौंप मामले की जांच कराने की गुहार लगाई है साथ ही युवती ने थाना पुलिस पर मामले में कार्यवाही न करने का आरोप लगाया है
गुरुवार को हमीरपुर जनपद के ग्राम लिधौरा, थाना राठ निवासी मीरा अहिरवार ने जनपद मुख्यालय स्थित एसपी कार्यालय पहुंचकर पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह को शिकायती पत्र सौंपा है जिसमें बताया कि उसके भाई महेंद्र अहिरवार की शादी महोबा जनपद के खरेला थाना क्षेत्र के गांव धवारी निवासी किरन अहिरवार के साथ हुई थी।
भाई अपनी पत्नी किरन और दो बच्चों के साथ दिल्ली में मजदूरी करते थे कुछ समय पूर्व ही महेंद्र और पत्नी बच्चों को लेकर गांव लिधौरा आया था। महिला ने आरोप लगाते हुए कहा कि यहीं पर पत्नी किरन ने साजिश रचकर भाई महेंद्र की हत्या करा दी युवती ने बताया कि भाई के अंतिम संस्कार के बाद धवारी के वर्तमान प्रधान रोहित चौबे लिधौरा आए। रिश्तेदारों के बीच उन्होंने आश्वासन दिया था कि जब किरन दूसरी शादी करेगी तो जेवर और रिश्तेदारों का दिया गया सामान वापस कर देगी।
लेकिन किरन जेवरात और उसके भतीजों को लेकर दूसरी जगह चली गई है।जिस तरह से किरन ने भाई महेंद्र की हत्या करा दी है उसी तरह मेरे भतीजों की हत्या करा देने की आशंका जाहिर की है पीड़िता ने एसपी से भाई महेंद्र की हत्या के मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराए जाने और जेवर और दोनों बच्चों की मांग की है एसपी शशांक सिंह ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।