• Fri. Jul 24th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

अंतिम संस्कार के लिए बांस काटने गया युवक करंट लगने से मौत मचा कोहराम

ByTen News One Desk

Jul 24, 2026
2 Views

अंतिम संस्कार के लिए बांस काटने गया युवक करंट लगने से मौत मचा कोहराम


टेन न्यूज़ !! २४ जुलाई २०२६ !! ब्यूरो चीफ रामजी पोरवाल
औरैया। अछल्दा थाना क्षेत्र के गांव साजनपुर में बुधवार दोपहर अंतिम संस्कार की तैयारी के दौरान एक युवक की 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

परिजनों के अनुसार गांव निवासी कमल सिंह (22) पुत्र स्वर्गीय वंशलाल के परिवार की एक बुजुर्ग महिला का बीमारी के चलते निधन हो गया था। अंतिम संस्कार के लिए बांस की आवश्यकता होने पर बुधवार को कमल सिंह गांव के अन्य लोगों के साथ नहर पटरी पर बांस काटने गया था।

बताया गया कि बांस काटते समय ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन से छू गया। जिससे पूरे बांस में करंट दौड़ गया और कमल सिंह उसकी चपेट में आ गया। तेज करंट लगने से वह दूर जा गिरा। आसपास खेतों में काम कर रहे लोगों ने घटना देखकर परिजनों को सूचना दी।

ग्रामीणों की मदद से उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अछल्दा ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर थाना प्रभारी सुरेशचंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, बिजली विभाग के अवर अभियंता धीरेन्द्र कुमार भी मौके पर पहुंचे और हादसे के कारणों की जांच शुरू की।

कमल सिंह पांच भाइयों में सबसे छोटा था। उसके बड़े भाई अखिलेश, शिवनाथ सिंह, मोहर सिंह और मुरारी हैं। बेटे की असमय मौत से मां गंगा श्री सहित पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना से गांव में शोक व्याप्त है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!