बड़े लाट साहब जुलूस को लेकर एएसपी नगर ने किया रूट मार्च, सुरक्षा इंतजामों की परखी तैयारियां होली एवं पारंपरिक लाट साहब जुलूस के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक द्वारा नगर क्षेत्र में व्यापक पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा रायबरेली: ईरान के सुप्रीम लीडर और नायब इमाम की हत्या के विरोध में शिया समुदाय का जोरदार प्रदर्शन औरैया में शांति, सौहार्द के साथ हुआ होलिका दहन अजीतमल में 223 स्थानों पर जलाई गई होली होली पर बाजारों में दिखी रौनक पिचकारियां खरीदते दिखे लोग
---Advertisement---

खस्ताहाल लेंटर गिरने से ग्रामीण की दर्दनाक मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

By Ten News One Desk

Published on:

455 Views

खस्ताहाल लेंटर गिरने से ग्रामीण की दर्दनाक मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

टेन न्यूज़ !! २० अगस्त २०२५ !! रिपोर्ट : पप्पू अंसारी, लोकेशन : शाहजहांपुर

जनपद शाहजहांपुर के कटरा थाना क्षेत्र के ग्राम सिउरा में मंगलवार सुबह के 8:00 बजे बड़ा हादसा हो गया। जर्जर लेंटर गिरने से 35 वर्षीय गरीब ग्रामीण सुखवीर पुत्र राजाराम की मलबे में दबकर मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे से पूरे गांव में मातम पसर गया।

जानकारी के मुताबिक, सुखवीर दोपहर घर के कमरे में सो रहे थे कि अचानक खस्ताहाल लेंटर भरभराकर गिर पड़ा। जोरदार आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े और मलबा हटाकर सुखवीर को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं।

गनीमत रही कि हादसे के समय मृतक की मां और पत्नी तीन नाबालिग बच्चों समेत घर पर मौजूद नहीं थे। मां राजरानी पड़ोस में गई थीं, जबकि पत्नी रजनी मायके बदायूं गई हुई थी। हादसे की खबर मिलते ही पत्नी बच्चों को लेकर बदायूं से रोती-बिलखती गांव लौटी। मां ने बेटे का लहूलुहान शव देखा तो चीख-पुकार मच गई, जिसे पड़ोस की महिलाओं ने संभाला।

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं राजस्व निरीक्षक अरविंद कुमार सिंह व लेखपाल धर्मेंद्र सिंह ने पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की।

मृतक ही मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। उसके निधन के बाद परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया है और दो वक्त की रोटी का भी सहारा छिन गया है। ग्राम प्रधान शरद यादव ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता देने की मांग की है।

अब गांव वाले भी प्रशासन से गुहार लगा रहे हैं कि बेसहारा परिवार की हर संभव मदद की जाए। टेन न्यूज़ के लिए शाहजहांपुर कटरा से पप्पू अंसारी की रिपोर्ट

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment