• Thu. Apr 23rd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

मीरानपुर कटरा से महिला दो बच्चों संग लापता, लखीमपुर निवासी युवक पर भगाने का आरोप

ByTen News One Desk

Jul 23, 2025
444 Views

मीरानपुर कटरा से महिला दो बच्चों संग लापता, लखीमपुर निवासी युवक पर भगाने का आरोप



टेन न्यूज़ !! २३ जुलाई २०२५ !! पप्पू अंसारी, मीरानपुर कटरा (शाहजहाँपुर)।


लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे किनारे स्थित एक गांव से एक महिला के दो बच्चों सहित लापता होने का मामला सामने आया है। महिला के पति ने लखीमपुर खीरी निवासी एक युवक पर बहला-फुसलाकर पत्नी और बच्चों को भगाने का आरोप लगाया है।

पीड़ित पति के अनुसार, बीते मंगलवार शाम करीब सात बजे वह मीरानपुर कटरा बाजार गया था, जबकि उसकी पत्नी घर पर दो बच्चों के साथ अकेली थी। इसी दौरान लखीमपुर खीरी जनपद के उचौलिया निवासी रितेश कुमार नामक युवक घर आया और महिला को दोनों बच्चों सहित लेकर फरार हो गया।

बाजार से लौटने पर जब पति ने घर पर पत्नी और बच्चों को नहीं पाया तो उन्हें मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन फोन बंद मिला।

सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ धोखे से पत्नी और बच्चों को भगाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा करते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!