• Mon. Apr 20th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

नहर में डूबा युवक चौबीस घंटे तक नहीं लगा सुराग खोजबीन जारी

ByTen News One Desk

Mar 17, 2026
27 Views

नहर में डूबा युवक चौबीस घंटे तक नहीं लगा सुराग खोजबीन जारी


एसडीआरएफ,थाना प्रभारी द्वारा स्टीमर से की जा रही तलाश


टेन न्यूज़ ii 17 मार्च 2026 ii ब्यूरो चीफ रामजी पोरवाल
औरैया। जनपद के बेला थाना क्षेत्र के गांव डमरपुर स्थित रामगंगा नहर की झील के पास रविवार दोपहर को जनपद कानपुर देहात के थाना व कस्बा रसूलाबाद बंगाली कॉलोनी महेंद्र नगर निवासी तीन दोस्त विदान बंगाली (40) पुत्र विमल सेन, विवेक (32) पुत्र विमल सेन व शेखर (20) पुत्र नारायण तीनों ने नहर के पास बैठकर शराब पार्टी की उसके बाद तीनो नहर में नहाने के लिए कूद गये।

कुछ देर बाद विवेक व शेखर तो नहर से बाहर आ गये, लेकिन विदान नहर से नहीं निकला। जिसके बाद पीछे से गांव के ही पांच अन्य युवक पहुंच गये।

उसमे से निखिल मंडल ने करीब तीन बजे डायल 112 पुलिस को विदान के नहर में डूबने की सूचना दी। मौके पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने थाना व चौकी पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद देर शाम तक बेला थाना पुलिस व गौतखोरों ने नहर में तलाश की थी।

दूसरे दिन सोमवार सुबह से ही जालौन उरई की एसडीआरएफ टीम में उपनिरीक्षक कुमार सौरभ सिंह अपने 11 साथियों के साथ मौके पर पहुंची और पुलिस के साथ नहर में स्टीमर चलाकर तलाश शुरू की।

11 बजे तक भी युवक का कोई सुराग नहीं मिला। थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया है की एसडीआरएफ टीम के साथ लगातार तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!