• Fri. May 1st, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

बाबा साहब की प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने की सूचना पर मचा हड़कंप, जांच में निकली पुरानी घटना

ByTen News One Desk

Mar 17, 2026
38 Views

बाबा साहब की प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने की सूचना पर मचा हड़कंप, जांच में निकली पुरानी घटना


टेन न्यूज़ ii 17 मार्च 2026 ii रामजी पोरवाल ब्यूरो
औरैया। अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत सांफर के मजरा हलौआ स्थित आंबेडकर पार्क में लगी बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के क्षतिग्रस्त होने की सूचना से सोमवार को क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि प्रतिमा को हाल ही में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा क्षतिग्रस्त नहीं किया गया है, बल्कि यह नुकसान पूर्व में आकाशीय बिजली गिरने और बारिश के कारण हुआ था। ग्रामीणों ने बताया कि प्रतिमा का एक हाथ पहले ही क्षतिग्रस्त हो गया था, जिसे बाद में स्थानीय लोगों द्वारा ठीक भी कराया गया था। इसी पुरानी घटना को लेकर किसी ने भ्रामक सूचना फैला दी।

सूचना पर तहसीलदार अविनाश कुमार भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान कोतवाली पुलिस के साथ ग्रामीण, भीम आर्मी के कार्यकर्ता तथा समाजवादी पार्टी के कुछ स्थानीय नेता भी मौजूद रहे।

कोतवाली प्रभारी ललितेश त्रिपाठी ने बताया कि प्रतिमा पहले से ही क्षतिग्रस्त थी और मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था पूरी तरह कायम है।

तहसीलदार ने बताया कि उच्चाधिकारियों की अनुमति मिलने के बाद क्षतिग्रस्त प्रतिमा को बदलने की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल प्रशासन द्वारा स्थिति पर नजर रखी जा रही है और क्षेत्र में कोई तनाव नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!