• Sun. Apr 12th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

रंजिश में युवक का अपहरण, दबंगों पर बेरहमी से पीटकर जंगल में फेंकने का आरोप

ByTen News One Desk

Feb 8, 2026
35 Views

रंजिश में युवक का अपहरण, दबंगों पर बेरहमी से पीटकर जंगल में फेंकने का आरोप


टेन न्यूज़ ii 08 फरवरी 2026 ii अभय द्विवेदी ब्यूरो, हमीरपुर

हमीरपुर जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने एक युवक का अपहरण कर लिया और उसे बंधक बनाकर बेरहमी से मारपीट की।

बताया जा रहा है कि आरोपियों ने युवक को जान से मारने की नीयत से पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर लहूलुहान हो गया। मारपीट के बाद दबंग युवक को जंगल में फेंककर फरार हो गए।

कुछ देर बाद स्थानीय लोगों ने जंगल में एक युवक के घायल अवस्था में पड़े होने की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *