• Thu. Apr 16th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

संत सम्मेलन के मेले में दबंगों का तांडव, मारपीट व धारदार हथियार से हमला, 10 लोग घायल

ByTen News One Desk

Feb 8, 2026
38 Views

संत सम्मेलन के मेले में दबंगों का तांडव, मारपीट व धारदार हथियार से हमला, 10 लोग घायल


टेन न्यूज़ ii 08 फरवरी 2026 ii अभय द्विवेदी ब्यूरो, हमीरपुर
हमीरपुर जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र के लोधीपुरा गांव में चल रहे संत सम्मेलन और मेले के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई जब दबंगों ने जमकर मारपीट कर दी। घटना में करीब 10 लोग घायल हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, 3 फरवरी को संत सम्मेलन में हो रहे रामलीला मंचन के दौरान एक शराबी व्यक्ति ने विवाद किया था। उस समय आयोजन समिति के लोगों ने मामला शांत करा दिया था। लेकिन उसी पुराने विवाद को लेकर आज दबंगों ने कमेटी उपाध्यक्ष के साले को पकड़ लिया और उसके साथ बेरहमी से मारपीट शुरू कर दी।

मारपीट होते देख मेले में हड़कंप मच गया। बीच-बचाव करने पहुंचे लोगों पर भी दबंगों ने हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने धारदार हथियार का भी इस्तेमाल किया, जिससे कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी सरीला में भर्ती कराया गया। वहां से दो गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज उरई रेफर किया गया है।

पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल है।
रिपोर्टर: अभय द्विवेदी
लोकेशन: जिला हमीरपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!